फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal youth congress protest in shimla over unemployment in corona crisis

बेरोजगारी को लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2020 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Sep 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
himachal youth congress protest in shimla over unemployment in corona crisis
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जनविरोधी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वीरवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। युकां ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से जिलाधीश कार्यालय तक बेरोजगार युवाओं के पक्ष में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव, प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा और राष्ट्रीय सचिव दमन बाजवा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


युकां प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा और सचिव दमन बाजवा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। देश बेरोजगारी और कोरोना से जूझ रहा है। मोदी सरकार रोजगार देने वाले संस्थानों और सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेच रही है। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश और प्रदेश के करोड़ों युवाओं के साथ युवा कांग्रेस है। 30 करोड़ भारतीय युवा बेरोजगार हैं। मोदी सरकार का ध्यान केवल दस-पंद्रह उद्योगपतियों को अमीर बनाने में है। कहा कि कोरोना काल में 12 करोड़ लोगों का रोजगार चला गया। पिछले 40 वर्षों से बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed