फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Youth Congress honored women who made outstanding contributions

Shimla: हिमाचल युवा कांग्रेस ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 04:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 04:22 PM IST
सार

युवा कांग्रेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देशभर में महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया  गया। 

विज्ञापन
Himachal Youth Congress honored women who made outstanding contributions
हिमाचल युवा कांग्रेस ने महिलाओं को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देशभर में महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया  गया। इस दाैरान विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस ने शिमला स्थित राजीव भवन में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान को समाज में बड़े स्तर पर पहचान दिलवाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


महिला शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न महिला शिक्षकों, डाॅक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, वकीलों, पुलिस व होमगार्ड, सफाई कर्मियों सहित विभिन्न एनजीओ, महिला मण्डलों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व अन्य महिला सोशल वर्करों और पंचायतीराज संस्थाओं की कई उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उपस्थित रहीं और उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर व नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचान दिलवाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के लिए सदैव प्रेरित किया जाता रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर महिलाओं को उनके सामाजिक व राजनितिक हक और हिस्सेदारी के प्रति भी जागरूक किया।  प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा ने  कहा कि महिलाएं हमारे समाज की प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण हैं और हमें उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।  युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं समाज में समान अधिकार और अवसर प्राप्त करें, कांग्रेस संगठन इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज प्रदेश की युवा नस्ल को खत्म करने वाली नशाखोरी जैसी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फैंकने में मातृशक्ति और महिला शक्ति को अपना विशेष योगदान देने की आवश्यकता है। युवा कांग्रेस हमेशा ही युवा व महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed