Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Yadvindra Goma said – the state govt will start Panchakarma therapist course in every district.

Himachal News: यदविंद्र गोमा बोले- प्रदेश सरकार हर जिले में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स करेगी शुरू

Wed, 24 Sep 2025 12:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 12:20 PM IST
सार

 प्रदेश के सभी जिलों के आयुष अस्पतालों में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स शुरू होंगे। प्रति वर्ष 170 प्रशिक्षित पंचकर्म थैरेपिस्ट वेलनेस उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Himachal: Yadvindra Goma said – the state govt will start Panchakarma therapist course in every district.
आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के आयुष अस्पतालों में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स शुरू होंगे। प्रति वर्ष 170 प्रशिक्षित पंचकर्म थैरेपिस्ट वेलनेस उपलब्ध होंगे। यह बात राष्ट्रीय आयुष दिवस पर आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला और पपरोला आयुष अस्पतालों में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स चल रहे हैं। शिमला में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को अच्छा काम करने वाले आयुष संस्थानों को पुरस्कार देने की योजना बनाने को कहा। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार रणौत ने सरकारी फार्मेसियों को बेहतर बनाने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित करने पर बात की। रोहडू के कृपाल सिंह, जुब्बड़ के राम गोपाल ठाकुर और लाहौल-स्पीति की अनीता नलवा जैसे प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। डॉ. विजय चौधरी ने पंचकर्म और वेलनेस से जुड़े विभागीय अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
Trending Videos

आयुष संकलन पोर्टल का शुभारंभ
इस मौके पर आयुष संकलन नाम का डिजिटल पोर्टल शुरू किया गया। इससे दवाइयों का लेखा-जोखा, मरीजों का रिकॉर्ड और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी रखी जा सकेगी। इससे कामकाज पारदर्शी होगा और रिपोर्ट तुरंत मिल सकेगी। सरकारी आयुष फार्मेसियों का नया लोगो भी जारी किया गया। इन फार्मेसियों की दवाइयां हिमोषधम नाम से बाजार में आएंगी। आयुष सेवाएं सिर्फ इलाज के लिए ही नहीं बल्कि रोजगार, वेलनेस टूरिज्म और आर्थिक विकास का माध्यम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में वेलनेस केंद्र बनाने पर फोकस
आयुष सचिव शाइनामोल ए और निदेशक आयुष रोहित जम्वाल ने भी विभाग की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों के साथ मिलकर काम करना, डिजिटल प्लेटफार्मों से पारदर्शिता बढ़ाना और हिमाचल को पारंपरिक स्वास्थ्य और वेलनेस का केंद्र बनाना विभाग की प्राथमिकता हैं। डॉ. अरुण चंदन ने औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed