फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal won the Hill State Leader Award

हिमाचल को हिल स्टेट लीडर के पुरस्कार से नवाजा

Thu, 20 Dec 2018 09:19 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 20 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
himachal won the Hill State Leader Award

हिमाचल को सक्षम स्टार्ट अप परिस्थितिकीय प्रणाली विकसित करने के लिए हिल स्टेट लीडर एंड एन एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रदेश को यह पुरस्कार उद्योग नीति एवं कार्यक्रम विभाग भारत सरकार की ओर से दिया गया।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार उद्योग विभाग की उपनिदेशक दीपिका खत्री ने प्राप्त किया। वहीं, सुदर्शना कुमारी को एक लाख रुपये का स्टार्टअप हीरो ऑफ द स्टेट का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने राज्य उद्योग विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य को यह पुरस्कार देश में रेगुलेटरी चेंज चैंपियन में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना आरंभ की गई है, जिसमें 25 हजार रुपये प्रति माह का उपजीविका भत्ता, ब्याज अनुदान तथा प्लॉटों के आवंटन में छूट आदि का प्रावधान है।

अभी तक 11 कार्यक्रमों का किया आयोजन 

himachal won the Hill State Leader Award

पिछले एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के दौरान आठ केंद्रों में 40 स्टार्टअप और 100 से अधिक संरक्षकों की सेवाएं ली गई। 10 अप्रैल को प्रदेश में वार्षिक उद्यमिता पुरस्कारों का आयोजन किया गया, जिसमें पहले तीन स्टार्टअप को क्रमश: 1,00,000 रुपये, 75000, 50000 रुपये के पुरस्कार दिए गए। प्रदेश में नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 6 अक्तूबर 2018 को आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में 10 स्टार्टअप का प्रतिनिधि मंडल भेजा गया था।

सचिव उद्योग मनोज कुमार ने बताया कि हाल ही में शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में स्टार्टअप इंडिया हिमाचल प्रदेश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान वैन स्टॉप पर 1450, बूट कैंपस में 1541 लोगों का पंजीकरण किया गया, जहां पर 118 नए विचारों पर वाद विवाद किया गया।

मनोज ने कहा कि 30 नवंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित स्टार्टअप यात्रा के समापन समारोह का आयोजन किया गया, इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 40 हजार, 30 हजार व 20 हजार के पुरस्कार कृषि, तकनीकी, सामाजिक, उद्यमिता और महिला उद्यमिता के नवीनतम विचारों के लिए दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed