{"_id":"a3fd35e797f82c37cc48e3dc4c93e188","slug":"himachal-won-gold-in-forest-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट गेम में हिमाचल ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्ट गेम में हिमाचल ने जीता गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में नेशनल फॉरेस्ट गेम में हिमाचल प्रदेश का बेहतर प्रदर्शन रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार छठी बार वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके लिए शुक्रवार को प्रदेश के वन मंत्री ने जंगलात महकमे के अधिकारियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
प्रदेश के एपीसीसीएफ डॉ. आरसी कंग की अध्यक्षता में 10 महिलाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। प्रदेश से बीआर कालटा को नोडल अधिकारी के रूप में टीम के साथ भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रदेश ने पुरुष वॉलीबाल, महिला कबड्डी, पुरुष बास्केटबाल, टेबल टेनिस, स्क्वैश तथा एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। महिला खिलाड़ियों ने कबड्डी में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बास्केटबाल (पुरुष), टेबल टेनिस (पुरुष डबल वर्ग) तथा टेबल टेनिस (वरिष्ठ) में रजत तथा टेबल टेनिस ओपन एकल में संजीव सूद ने कांस्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
एथलेटिक्स में सोलन वन मंडल की रेखा ठाकुर ने गोला फेंक, चक्का फेंक तथा भाला फेंक प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण अर्जित कर प्रदेश का नाम रौशन किया। रेखा को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट के खिताब से भी सम्मानित किया गया। हमीरपुर वन मंडल के अंकुर शर्मा ने 200 मीटर पुरुष दौड़ में स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित किए।