{"_id":"61c876407b42f1708454ad0c","slug":"himachal-win-vijay-hazare-trophy-victory-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: फाइनल में शतक जड़ चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: फाइनल में शतक जड़ चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे शुभम
Sun, 26 Dec 2021 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:34 PM IST
सार
बड़सर के एक निजी स्कूल से शुभम की दसवीं तक की पढ़ाई हुई है। क्रिकेट में रुचि के चलते उन्होंने हमीरपुर और नादौन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन
शुभम अरोड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम में हमीरपुर के शुभम अरोड़ा जीत के हीरो रहे। चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शुभम ने फाइनल में नाबाद 136 रन बनाकर प्रदेश की टीम को जीत दिलवाई है। शुभम अरोड़ा के पिता गिरीश अरोड़ा दिल्ली में व्यवसाय करते हैं और माता ज्योति अरोड़ा गृहिणी है। हमीरपुर के बिझड़ी में शुभम का ननिहाल है।
विज्ञापन
बड़सर के एक निजी स्कूल से शुभम की दसवीं तक की पढ़ाई हुई है। क्रिकेट में रुचि के चलते उन्होंने हमीरपुर और नादौन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि यह प्रदेश और जिले के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
उधर, जीत की खुशी में नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ डायरेक्टर प्रेम ठाकुर ने इस बड़ी जीत के लिए खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री अनुराग और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को बधाई दी। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, पिच क्यूरेटर संजय ठाकुर, अनुज बदान, अंकित अग्रवाल, सूरज गुलेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन