सेंट्रल रोड फंड से हिमाचल को मिलेंगे तीन सौ करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगाने को केंद्र से सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) में तीन सौ करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से फंड की राशि बढ़ाने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार व सड़क के साथ क्रैश बैरियर लगाने के लिए सीआरएफ में एक विशेष फंड बनाने की मांग को केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार कर लिया। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल को 210 करोड़ की जगह तीन सौ करोड़ रुपये देने को सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
सड़क सुरक्षा बारे एक ठोस नीति बनाई जाए
बैठक में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि दुर्घटनाओं को दृष्टिगत हिमाचल व अन्य पहाड़ी राज्यों में सड़कों के रखरखाव व सड़क सुरक्षा बारे एक ठोस नीति बनाई जाए।
गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अपने मंत्रालय से संबंधित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश के अधिकारियों के साथ मई के पहले सप्ताह में शिमला में बैठक करने के निर्देश भी दिए।
स्वीकृत नए उच्च मार्गों के निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने विभाग को स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहां पर भी राष्ट्रीय मार्गों का काम चल रहा है, वहां पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए सैलानियों को किसी भी किस्म की असुविधा न होने पाए।