फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal will collect financial help from central government for dairy development

Milkfed: केंद्र सरकार से डेयरी विकास के लिए वित्तीय मदद जुटाएगा हिमाचल

Wed, 22 Feb 2023 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

सरकार की एजेंसी मिल्कफेड वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हर रोज 1.61 लाख लीटर दूध खरीदती है। पशुपालकों से गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Himachal will collect financial help from central government for dairy development
मिल्कफेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पशुपालकों की मजबूत सोसायटियां बनाकर बाहरी राज्यों के दूध को चुनौती दी जाएगी। सरकार की एजेंसी मिल्कफेड वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हर रोज 1.61 लाख लीटर दूध खरीदती है। पशुपालकों से गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदना प्रस्तावित है। पशुपालकों से दध खरीदे से होने वाली आर्थिक नुकसान की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से डेयरी विकास के लिए वित्तीय मदद जुटाई जाएगी।  प्रदेश में बाहरी राज्यों से हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में हर रोज करीब दो लाख लीटर दूध बाजारों में बेचकर उपभोक्ताओं तक पहुंचता है। प्रदेश में दुग्ध सहकारिता को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है। इसे लेकर राज्य के पशुपालक विभाग के सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में मिल्कफेड के अधिकारी गुजरात में अध्ययन करने गए है।

विज्ञापन


इसके बाद अन्य राज्यो में भी अधिकारी दुग्ध उत्पादकों की सहकारिता का अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके बाद प्रदेश में पशुपालकों की सहकारिता मजबूत करके दूध का उत्पादन बढ़ाने के साथ गुणवत्ता में सुधार करेंगे। मिल्कफेड के दूध को अच्छा ब्रांड बनाकर दूसरे ब्रांड के दूध को चुनौती देकर बाजार में अलग पहचान बनाने की योजना है। राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार कहते हैं कि मिल्क फै़ड के दूध को बाजार में उपलब्ध दूसरे राज्यों के ब्रांड के दूध को चुनौती दी जाएगी। प्रदेश में पशुपालकों की मजबूत सोसाइटियां बनाकर गाय का दूध 80 रुपए लीटर और भैंस का दूध 100 रुपए लीटर खरीदा जाना है। इसके अलावा मिल्कफेड दूध से बाजार मांग के अनुसार प्रोडक्ट तैयार करके बेचे जाने हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed