Himachal Weather: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौत, शिमला-मंडी में एनएच पर भूस्खलन
चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश से घरों में घुसा पानी और मलबा
उधर, मंडी शहर में नगर निगम के बरसात को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है। कई वार्डों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता है। शहर में रात को हुई बारिश से नालियां भी मलबे से भर गईं। सड़कों पर भी मलबा फैल गया। मंडी के रविनगर में लोग सुबह चार बजे उठकर बारिश के पानी की निकासी के लिए रास्ते बनाने में जुट गए।
शिमला में भी भूस्खलन
भारी बारिश से कांगड़ा में 16 मकान ढह गए हैं। धर्मशाला शहर की गज्ज खड्ड स्थित पेयजल योजना का मुख्य स्रोत बहने से क्षेत्र में जलसंकट हो गया। राजधानी शिमला में बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार को भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है। राजधानी के देवनगर में भूस्खलन से एनएच आवाजाही बाधित हो गया। मलबे में एक गाड़ी के भी दबने की सूचना है। इसके बाद यहां फिर भूस्खलन हुआ। हालांकि, बाद में मार्ग एक तरफा आवाजाही के लिए बहाल हुआ। मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग मंगलवार सुबह मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास मलबा गिरने के कारण बंद हो गया था। हालांकि, कुछ देर बात यातायात के लिए बहाल हो गया है।

चार दिन कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार व बुधवार के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 व 26 अगस्त के लिए भी कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में कई भागों में 26 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। उधर, सोमवार रात को बैजनाथ में 110.0, मंडी 103.0, नगरोटा सूरियां 80.2, श्रीनयना देवी 72.2, अघार 52.4, सियोबाग 52.0, सुंदरनगर 50.8, कांगड़ा 49.0, गुलेर 42.2, धर्मशाला 14.6, पालमपुर 32.4 व भरमौर में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
कमला नेहरू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का डंगा गिरा
कमला नेहरू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का डंगा गिर गया है। इसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं अब ऑक्सीजन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। एसडीम शहरी भी मौके पर पहुंचे।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 20.8, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.5 ऊना 22.8, नाहन 24.3, केलांग 12.2, पालमपुर 18.5, सोलन 21.4, मनाली 17.7, कांगड़ा 21.0, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.7, हमीरपुर 23.3, चंबा 23.6, डलहौजी 14.7, कुफरी 15.7, नारकंडा 13.1, रिकांगपिओ 18.2, कसौली 18.3, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 25.0, सैंज 19.3 व नेरी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.