{"_id":"69841851969952d5650f84fc","slug":"himachal-weather-will-remain-clear-until-8th-alert-for-rain-and-snowfall-has-been-issued-for-9th-and-10th-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आठ तक मौसम साफ, नौ दस को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आठ तक मौसम साफ, नौ दस को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट
Thu, 05 Feb 2026 09:41 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:41 AM IST
सार
हिमाचल में वीरवार को मौसम साफ है। वहीं, प्रदेश में नौ और दस फरवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली में सोलंग नाला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ और दस फरवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार रात कुल्लू-लाहौल में फिर बर्फबारी हुई। न्यूनतम तापमान कम होने से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
वीरवार को मध्य पर्वतीय और मैदानी सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग समेत कुल्लू व लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में मंगलवार रात को फिर बर्फबारी हुई। बुधवार को यहां मौसम साफ रहा। चंबा जिले में बर्फबारी के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। बुधवार खिली धूप के बीच मार्गों को बहाल करने, खराब ट्रांसफार्मरों को सुचारु करने में विभागीय टीमें दिनभर जुटी रहीं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू व लाहौल के 2,000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। कुल्लू जिले में हाईवे-तीन और हाईवे-305 दो सप्ताह से अवरुद्ध है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। छह फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बादल बरसने के आसार हैं। अन्य जगह मौसम साफ रहेगा। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.8, कल्पा में 9.2, धर्मशाला-सोलन में 20.0, ऊना में 24.2, नाहन में 19.3, मनाली में 11.0, कांगड़ा में 21.3 और मंडी में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बर्फ में बिगड़ी तबीयत, महिला पर्यटक की मौत
मनाली घूमने आई मुंबई की महिला पर्यटक की मौत हो गई। वह सोलंगनाला घूमने गई थीं। बताया जा रहा है कि ठंड लगने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय प्रियंका विष्णु दुखंडे पुत्री विष्णु दुखंडे निवासी 36/2585 सागर सीएचएस पारेल टैंक रोड नियर पोस्ट ऑफिस काला चौकी वीटीसी मुंबई अपनी मौसी प्रनीता के साथ मनाली घूमने आई थीं। पुलिस जांच में पता चला है कि दो फरवरी को वह सोलंगनाला घूमने गईं थीं। यहां से लौटने के बाद उन्हें सर्दी लग गई।
फैमिली डॉक्टर से उपचार के लिए राय लेने के बाद वह आलूग्राउंड स्थित होटल के कमरे में रह रही थीं। मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनकी मौसी और टूअर मैनेजर अक्षय मारुति उन्हें इलाज के लिए मिशन अस्पताल मनाली लेकर आए थे। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। महिला को ठंड लग गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कुकुमसेरी @- 12.2 डिग्री
कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम - 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। ताबो - 8.8, कल्पा - 5.2, मनाली - 0.5, सोलन 2.0, भुंतर 2.6, शिमला 3.6 कांगड़ा 4.5, धर्मशाला 4.6, मंडी 5.5, ऊना 6.4, बिलासपुर 7.0 और नाहन में 8.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।