फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla HP Weather Update Heavy Rain Alert In Himachal Aaj Ka Mausam

Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश, कूल-कूल हुआ वैदर, जानें कब तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम

Sat, 24 Aug 2024 01:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार से बारिश के आसार हैं।  प्रदेश में अभी तक 40 सड़कें और 14 ट्रांसफार्मर बंद हैं। 

विज्ञापन
Shimla HP Weather Update Heavy Rain Alert In Himachal Aaj Ka Mausam
शिमला रिज मैदान पर बारिश में टहलती युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शनिवार को राजधानी शिमला में बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, ऊना शहर में दोपहर बाद एकाएक बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश की बौछारें पड़ने से स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे अपने गंतव्य की ओर बीच में बारिश से बचाव करते हुए नजर आए तो दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक भी एकाएक हुई बारिश से बचाव करते दिखे। बारिश के साथ चली हल्की सी ठंडी हवाओं ने भी मौसम का रुख राहत भरा कर दिया है। जिससे लोगों को काफी निजात मिली है और लोगों ने उमस भरी गर्मी में बारिश होने से राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


प्रदेश में रविवार से बारिश के आसार हैं। 29 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, भारी बारिश होने के कारण मनाली-लेह सड़क पर वीरवार रात करीब दो बजे भारी मलबा स्नो गैलरी में भर गया। साथ ही धुंधी में भी भूस्खलन हो गया। इस वजह से मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। प्रदेश में अभी तक 40 सड़कें और 14 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 29 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34, बिलासपुर-कांगड़ा में 33 और हमीरपुर-चंबा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बादल छाने के साथ शाम को धुंध पड़ गई। धर्मशाला में 10 और मनाली में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वीरवार रात भी सिर्फ धर्मशाला में बारिश हुई। अन्य जगह मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया है। 27 और 28 अगस्त के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।



दोपहर बाद बहाल हुई सड़क
बीआरओ ने मशीनरी और मजदूरों की सहायता से शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे मनाली-लेह सड़क एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दी। दोपहर लगभग एक बजे सड़क को दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो पाई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि इस दौरान वाहनों को रोहतांग  दर्रा होकर भेजा गया। हालांकि, दोपहर तक इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed