फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update Una recorded 38 degree Celsius Temperature

Himachal Weather: मानसून की रफ्तार हुई कम, प्रदेश में खिली धूप; ऊना में पारा 38 डिग्री पार

Fri, 08 Sep 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

मानसून सीजन के दौरान 24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
himachal weather update Una recorded 38 degree Celsius Temperature
शिमला में मौसम साफ रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद अब सितंबर में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


एक से सात सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 68 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में 38 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है जबकि इस वर्ष सितंबर के पहले सप्ताह में 12 मिलीमीटर की बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में इस दौरान सामान्य से कम बादल बरसे।
विज्ञापन


ऊना में सामान्य से 99 फीसदी, कुल्लू में 98, लाहौल-स्पीति में 97, सिरमौर-किन्नौर में 84, सोलन में 82, हमीरपुर में 74, शिमला में 73, मंडी में 58, बिलासपुर में 56, चंबा में 54 और कांगड़ा में 36 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। मानसून सीजन के दौरान 24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वीरवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.7, कांगड़ा में 34.4, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर-चंबा में 34.2, मंडी में 33.6, नाहन में 32.8, सोलन में 32.6, धर्मशाला में 31.0, रिकांगपिओ में 30.1, मनाली में 27.4 और शिमला में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed