फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather update: temperature rising in hp Saturday was the hottest day in Shimla after february 2006

Himachal Weather: फरवरी में ही तपने लगे पहाड़, शिमला-भुंतर में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sun, 19 Feb 2023 09:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 09:12 PM IST
सार

प्रदेश में फरवरी में ही पहाड़ तपने लगे हैं। शिमला और भुंतर में बर्फबारी के महीने फरवरी में शनिवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। 18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Himachal Weather update: temperature rising in hp Saturday was the hottest day in Shimla after february 2006
शिमला का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फरवरी में ही पहाड़ तपने लगे हैं। शिमला और भुंतर में बर्फबारी के महीने फरवरी में शनिवार अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। 18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस और 2016 में इसी दिन 21.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इसी तरह कुल्लू जिले के भुंतर में भी अधिकतम तापमान के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। भुंतर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरवरी 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोलन में 16 फरवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। फरवरी में बारिश-बर्फबारी न होने से इस बार तापमान में बढ़ोतरी से हिमाचल के मौसम से ठंडक घट गई है।

विज्ञापन


दोपहर के समय मैदानी जिलों में पसीना छूटना शुरू हो गया है। बता दें कि शिमला शहर में शुक्रवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1993 में इसी माह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल प्रदेश में सर्दियों के मौसम में इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। फरवरी में प्रदेश में अभी तक सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 56 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष एक से 18 फरवरी तक 23 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान 
रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर 25.7, भुंतर 24.5, कल्पा 16.2, धर्मशाला 25.0, ऊना 29.3, नाहन 25.1, केलांग 5.8, सोलन 26.0, मनाली 18.0, कांगड़ा 25.4, मंडी 26.1, बिलासपुर 28.5, हमीरपुर 25.3, चंबा 25.8, डलहौजी 16.1, जुब्बड़हट्टी 23.0, कुफरी 15.4, कुकुमसेरी 9.3, नारकंडा 15.7, कसौली 20.2, रिकांगपिओ 20.1 और  सेऊबाग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 9.4, भुंतर 9.0, कल्पा 3.6, धर्मशाला 7.2, ऊना 10.7, नाहन 13.3, केलांग 0.2, पालमपुर 10.0, सोलन 7.8, मनाली 8.0, कांगड़ा 12.8, मंडी 8.4, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 11.2, चंबा 10.4, डलहौजी 12.7, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 1.0, नारकंडा 8.0, रिकांगपिओ 6.4, धौलाकुआं 10.0, बरठीं 10.1, पांवटा साहिब 11.0 और सराहन में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें शुक्रवार रात को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1993 में इसी माह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पास इससे पहले का रिकॉर्ड नहीं हैं। 


प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20-21 फरवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं रविवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। कुछ भागों में आज भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed