येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग और जलोड़ी दर्रा सहित लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिला के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार सुबह 8:00 बजे तक जारी रहा। प्रदेश में दो नेशनल हाईवे (एनएच) समेत 121 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में दिन को मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से दो एनएच समेत 121 सड़कें बंद, कई भागों में 4 मार्च तक मौसम खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली(कुुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:19 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति कुल्लू जिले समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों ने फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, शिमला समेत अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन