फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: rainfall snow forecast in state, alert of thunderstorm and lightning

मौसम: हिमाचल में तीन दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने का अलर्ट, मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Tue, 19 Apr 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
himachal weather update: rainfall snow forecast in state, alert of thunderstorm and lightning
हिमाचल में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल को इन भागों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 23 अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के 11 स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम व अधिकतम तापमान
 नाहन में न्यूनतम तापमान 22.6, धर्मशाला 22.2, ऊना 19.4, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 19.0, कांगड़ा 16.5, डलहौजी 13.0, शिमला 18.6, मंडी 15.6, चंबा 14.0, सुंदरनगर 14.6, सोलन 13.8, भुंतर 12.0, मनाली 10.4, कल्पा 6.2 और केलांग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.0, कांगड़ा-हमीरपुर में 36.4, सुंदरनगर में 36.2, नाहन में 35.5, चंबा में 35.1, धर्मशाला-सोलन में 35.0, भुंतर में 34.8, पालमपुर में 30.6, शिमला में 27.3, डलहौजी में 24.2, कल्पा में 21.7 और केलांग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed