{"_id":"6290c7bc165b254dba026c65","slug":"himachal-weather-update-rain-hailstorm-alert-in-eight-districts-changes-will-come-due-to-the-activation-of-western-disturbances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल के आठ जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आएगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल के आठ जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आएगा बदलाव
Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान फिर चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 38.6 22.7
बिलासपुर 35.5 22.0
कांगड़ा 34.9 21.1
हमीरपुर 34.6 19.1
चंबा 33.7 19.3
धर्मशाला 32.0 20.0
नाहन 31.0 22.5
सोलन 30.0 15.7
शिमला 23.6 15.0
कल्पा 23.0 8.4
केलांग 21.7 6.9