फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Update Imd Issued Orange Alert of Heavy Rain Cloudburst in Kullu Causes Devastation

Himachal Weather: मणिकर्ण के तोष में फटा बादल; पुल, दो दुकानें, ठेका बहा, ऊना में दुकानों-कोर्ट में जलभराव

Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के तोष में रविवार देर रात बादल फट गया। बादल फटने से यहां पर भारी तबाही मची है। बाढ़ में एक पुल बह गया है। घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। देर रात बादल फटने के बाद यहां पर अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
Himachal Weather Update Imd Issued Orange Alert of Heavy Rain Cloudburst in Kullu Causes Devastation
Himachal Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला की मणिकर्ण घाटी के तोष में जोरदार बारिश के बीच सोमवार देर रात बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। तोष नाले में बाढ़ के कारण गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बह गया है। दो दुकानें और और एक शराब का ठेका भी बह गए। दो होटलों में बाढ़ का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। एक होटल के दो कमरों में पर्यटक ठहरे थे। होटल का स्टाफ और यहां ठहरे पर्यटक अपनी जान बचाकर भागे। उधर, ऊना में भारी बारिश से जिला अदालत और दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन




तोष में बादल फटने से नकथान को जोड़ने वाले पैदल पुल को भी नुकसान हुआ है। लोगों की जमीनें बह गईं। सोमवार रात दो बजे नाले में गर्जना के साथ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आया। इसकी चपेट में जो कुछ आया, वह तिनके की तरह बह गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दो छोटी विद्युत परियोजनाओं को क्षति पहुंची है। इनके पावर हाउस में पानी घुस गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि मंगलवार सुबह जरी के नायब तहसीलदार हेमराज शर्मा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन




उधर, मंडी जिला में बरसात से जोगिंद्रनगर में छह ग्रामीण सड़कें बंद हैं। पधर के संगलेहड़ में 100 मीटर भू भाग धंसने से गरलोग सड़क पर यातायात बंद हो गया है। सरकाघाट में एक मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया है। मनाली के पलचान में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सरेही नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे मनाली-लेह सड़क पांच घंटे बंद रही। मार्ग को 10 बजे बीआरओ ने बहाल किया। मणिकर्ण के साथ लगते ब्रह्मगंगा नाले में भी बाढ़ आ गई। इससे एक कैंपिंग साइट को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तोष में बादल फटने के बाद तोष नाले और ब्रह्मगंगा नाले में पानी बंट गया। एक ही नाले से पानी बहता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। उधर ऊना में जोरदार बारिश से जिला कचहरी में जलभराव हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दुकानों में आधा-आधा फुट पानी भरने से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सवा घंटे में जिला में 60 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। ऊना में इस बरसात में अब तक की यह सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर तालाब जैसा मंजर दिखा। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। बरसात ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश का पानी विभिन्न विभागों के कार्यालयों, दुकानों, पार्क और कार्यस्थलों में घुस गया। मिनी सचिवालय के नए भवन के साथ सटे अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों के कार्यस्थल पर पानी इस प्रकार बहने लगा कि मानो किसी खड्ड या नाले ने दिशा बदल ली हो। धर्मशाला में भी शाम को जोरदार बारिश हुई।

मंगलवार शाम तक प्रदेश में 49 सड़कें और 112 पेयजल योजनाएं ठप
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 49 सड़कें और 112 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मंगलवार को बिलासपुर और चंबा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा का 33.8, हमीरपुर 33.6, ऊना 33.2, मंडी 32.6, सोलन 30.5, नाहन 29.9, धर्मशाला 28.8, मनाली 26.2 और शिमला का 24.6 डिग्री रहा।

ऊना में झमाझम बरसे बादल, तहसील कार्यालय में घुसा पानी
ऊना में मंगलवार सुबह 11:00 बजे हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। एकाएक शुरू हुए बारिश के क्रम के बीच सड़कें पानी से लबालब हो गईं। वहीं गली-मोहल्लों में बच्चे और लोग बारिश का आनंद उठाते हुए नजर आए। शहरवासियों में लाला सोहन, मनप्रीत, कमल, रवि, अश्वनी ने बताया कि मंगलवार को हुई तेज बारिश की जरूरत बीते कई दिन से थी। इस बारिश के बाद ऊना में पड़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं तेज बारिश से तहसील कार्यालय में फिर पानी घुस गया। इससे पहले भी यहां मिनी सचिवालय में जलभराव का मामला आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed