फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: imd forecast of rain and snowfall for five days in many parts of state

Himachal Weather: रोहतांग समेत चोटियों में हिमपात, कई भागों में चारों दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार

Mon, 18 Mar 2024 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 07:23 PM IST
सार

रोहतांग दर्रे सहित चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली में दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि मनाली में सुबह धूप खिली थी लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और चोटियों में हिमपात का क्रम शुरु हो गया। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: imd forecast of rain and snowfall for five days in many parts of state
सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे सहित चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली में दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि मनाली में सुबह धूप खिली थी लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और चोटियों में हिमपात का क्रम शुरु हो गया। रोहतांग सहित शिंकुला, कुंजम, बारालाचा दर्रों में बर्फ की सफेद परत बिछ गई है।

विज्ञापन

हालांकि मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु है। कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। इस बीच ढालपुर में अंधड़ भी चला। राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली रही। मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से 21सो 24 मार्च तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 7.3, कल्पा 1.0, धर्मशाला 11.7, ऊना 8.5, नाहन 13.3, केलांग -5.1, पालमपुर 8.0, सोलन 7.3, मनाली 4.9, कांगड़ा 9.7, मंडी 8.6, बिलासपुर 10.2, चंबा 9.6, डलहौजी 7.8, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 5.1, भरमौर 6.6, रिकांगपिओ 4.4, सेऊबाग 6.3, धौलाकुआं 10.1, बरठीं 8.7, समदो -0.1, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed