{"_id":"62c40bdfd72a7046356a1fe2","slug":"himachal-weather-update-heavy-rainfall-alert-in-many-parts-of-state-for-four-days-meteorological-department-issued-orange-yellow-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट
Tue, 05 Jul 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:47 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बुधवार से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा। बुधवार से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 7 से 9 तक येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
सोमवार रात को रेणुका में 38, कोटखाई 20, मनाली 18, पांवटा साहिब और भरमौर 16-16, नाहन और रामपुर 10-10, नारकंडा 9, रोहड़ू 8, नादौन 4, सराहन और कुमारसेन में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.3, सुंदरगनर 34.3, भुंतर 34.6, कल्पा 29.7, धर्मशाला 30.5, ऊना 38, नाहन 30.8, केलांग 28.2, पालमपुर 29, सोलन 31, ,कांगड़ा 34, हमीरपुर 34.7, चंबा 33.3, डलहौजी 24.6 और रिकांगपिओ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.3, सुंदरनगर 23.6, भुंतर 22.0, कल्पा 16.8, धर्मशाला 22.2, ऊना 25.5, नाहन 24.1, केलांग 15.6, पालमपुर 20.0, सोलन 22.8, मनाली 18.2, कांगड़ा 25.2, मंडी 24.6, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.4, चंबा 24.1, डलहौजी 18.9, कुफरी 18.7, रिकांगपिओ 19.4 और पांवटा साहिब में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।