Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 6 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में अगस्त माह में 1 से 31 अगस्त तक सामान्य बारिश दर्ज हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 3 और चार सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान नयना देवी में 49, जोगिंद्रनगर 5, धर्मशाला तीन, शिमला-3 और पालमपुर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।
बुधवार शाम तक प्रदेश में 34 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू में नौ, मंडी-चंबा में आठ-आठ, शिमला में पांच, कांगड़ा में दो और सोलन-किन्नौर में एक-एक सड़क बंद रही। मंडी में चार और कुल्लू-चंबा में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद है। बुधवार को प्रदेश में आठ मकान क्षतिग्रस्त हुए। राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिली। शाम के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला में दोपहर 3:00 बजे बादल बरसे। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
अगस्त माह में हुई सामान्य बारिश
प्रदेश भर में अगस्त के दौरान सामान्य से चार फीसदी कम बारिश रिकार्ड हुई। बीते वर्ष अगस्त में सामान्य से 44 कम बादल बरसे थे। मानसून सीजन के दौरान 29 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में 580 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 613 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 21.9, भुंतर 21.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 18.2, ऊना 24.3, नाहन 23.4, केलांग 10.3, पालमपुर 18.5, सोलन 19.6, मनाली, 17.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 22.6, बिलासपुर 24.5, हमीरपुर 23.1, चंबा 21.4, डलहौजी 16.3, जुब्बड़हट्टी 19.0, पांवटा साहिब 26.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।