{"_id":"6343b9a1d82c9e1e3442c679","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-sach-pass-snowfall-cuts-off-pangi-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: साच पास में ताजा हिमपात, पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: साच पास में ताजा हिमपात, पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा
Mon, 10 Oct 2022 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:52 AM IST
सार
13 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में आज बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 7 इंच ताजा हिमपात हुआ है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को जारी येलो अलर्ट के बीच जिला चंबा के साच पास में बर्फबारी हुई है। समुद्रतल से 14,500 फीट ऊंचाई पर स्थित साच पास में बर्फबारी होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क कट गया है। रविवार देर रात मौसम के बदले तेवर के साथ हुई बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
चुराह विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह बूंदाबांदी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। 13 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में आज बादल छाए हुए हैं। रविवार रात नयनादेवी, मनाली और सुंदरनगर में बारिश रिकॉर्ड हुई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन