फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall for four days in state

Himachal Weather: हिमाचल में 14 अक्तूबर से बिगड़ेगा मौसम, चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 12 Oct 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्तूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall for four days in state
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 14 अक्तूबर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्तूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 से 18 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


15 से 17 अक्तूबर तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 15 व 16 अक्तूबर को कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  उधर, गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। वहीं, राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान, 13.0, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 10.7, कल्पा 6.6, धर्मशाला 15.2 , ऊना 14.8, नाहन 18.1, केलांग 3.6, पालमपुर 12.5, सोलन 14.2, मनाली 8.0, कांगड़ा 14.4, मंडी 12.6, बिलासपुर 16.3, चंबा 14.4, डलहौजी 7.6, जुब्बड़हट्टी 14.0, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 3.0, नारकंडा 9.8, रिकांगपिओ 9.8, धौलाकुआं 15.8, बरठीं 15.9, मशोबरा 12.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 10.0 और देहरागोपीपुर  में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अक्तूबर में पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, चंबा 29.9, कांगड़ा 30.4, धर्मशाला 29.0, शिमला 24.0, सुंदरनगर 31.4, मंडी 30.8, बिलासपुर 31.6, बरठीं 30.1, भुंतर 31.0, नाहन 29.4, रिकांगपिओ 26.1, मनाली 22.4, सोलन 29 और धौलाकुआं में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अक्तूबर में देश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed