फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Due to landslides, many roads in the state are blocked,electricity transformers are a

Himachal Weather: रोहतांग में हिमपात, शिमला में बरसे बादल, चक्कर में भूस्खलन से एनएच बाधित

Thu, 29 Aug 2024 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 09:52 PM IST
सार

राजधानी शिमला के चक्कर में भूस्खलन से नेशनल हाईवे बड़े वाहनों के लिए ठप हो गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather update: Due to landslides, many roads in the state are blocked,electricity transformers are a
हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सीजन के दौरान गुरुवार को रोहतांग में हल्का हिमपात हुआ। राजधानी शिमला के चक्कर में भूस्खलन से नेशनल हाईवे बड़े वाहनों के लिए ठप हो गया है। शाेघी में हिमुडा कॉलोनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 का 110 फीट लंबा हिस्सा भी धंस गया है। शिमला-चंडीगढ़ एनएच पर अब एकतरफा ट्रैफिक चल रहा है। राजधानी शिमला में वीरवार सुबह बादल बरसे, दोपहर बाद से धूप खिली रही। इसके अलावा ऊना, नाहन, मंडी, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा और सोलन में भी हल्की बारिश हुई। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन



135 सड़कें, 132 बिजली ट्रांसफार्मर, 54 पेयजल स्कीमें बंद
प्रदेश में वीरवार शाम तक एक नेशनल हाईवे समेत 135 सड़कें यातायात के लिए ठप रहीं। राज्य में 132 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसके अतिरिक्त 54 जल आपूर्ति स्कीमें भी ठप हैं। सबसे ज्यादा सेवाएं शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिले में प्रभावित हैं।
विज्ञापन


सिरमौर में बिजली गिरने से महिला की मौत
 ग्राम पंचायत दीदग के सनियों गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सनियों (चौकडियो) निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पदमा देवी (35) घर में लस्सी बनाने की मशीन निकालने लगी। इस दौरान बिजली का धमाका हुआ और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजधानी के लोअर चक्कर में गुरुवार को एनएच-22 पर पूरा दिन भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा। इस कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया। बुधवार देर रात दो बजे सड़क पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद कुछ समय के लिए यातायात एकतरफा कर दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे फिर भूस्खलन हुआ और सड़क पर यातायात पूरी तरह से रोकना पड़ा। हालांकि शाम को छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी गई। बालूगंज की तरफ से भी हाईवे बहाली का काम चल रहा है।

शाेघी की हिमुडा कॉलोनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर 4 इंच मोटी दरारें पड़ गई हैं। इससे सड़क पूरी तरह से धंसने का खतरा बन गया है। उधर किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास भूस्खलन से रामपुर-किन्नौर एनएच-5 गुरुवार को भी ठप रहा। राजधानी शिमला के चक्कर के पास भूस्खलन होने से लोअर हिमाचल के लिए आवाजाही प्रभावित हुई है। राजधानी में भारी बारिश के कारण बुधवार देर शाम रिच माउंट-नवबहार सड़क मच्छी वाली कोठी के पास धंस गई। वाहनों की आवाजाही ठप है। गुरुवार सुबह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

इतने दिन खराब रहेगा मौसम, पांच जिलों के लिए बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। राज्य के कई हिस्सों में 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।  अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। बुधवार रात को चौपाल में 40.4, धौलाकुआं 20.5, नाहन 19.4, पांवटा साहिब 15.4, भरवाईं 12.0, सराहन 10.0, धर्मपुर 8.6, सांगला 8.2 व कोटखाई में 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.1, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.0, ऊना 22.0, नाहन 22.9, केलांग 10.7, पालमपुर 19.0, सोलन 20.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.2, मंडी 20.6, बिलासपुर 24.4, चंबा 21.9, डलहौजी 13.0, धौलाकुआं 24.1, समधो 15.8, कसौली 18.1, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 25.0, नेरी 23.9 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 21.8, सुंदरनगर 27.2, भुंतर 25.5, धर्मशाला 25.0, ऊना 30.6, नाहन 27.4, सोलन 26.5, मनाली 21.1, कांगड़ा 26.4, मंडी 27.4, बिलासपुर 30.0, चंबा 27.3, धौलाकुआं 32.6, बरठीं 29.5, ताबो 30.7, नेरी 29.1 व सैंज में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed