फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Cold wave after snowfall, minimum temperature at nine places in minus

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद शीतलहर, नौ स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 23 Feb 2024 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

 कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -14.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज व कल राज्य के निचले व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
Himachal Weather update: Cold wave after snowfall, minimum temperature at nine places in minus
बर्फ से लकदक मनाली के सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -14.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।  कल राज्य के निचले व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में 29 फरवरी तक मौसम खराब रह सकता है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से शुक्रवार शाम तक प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू और ग्रांफू-काजा सहित 336 सड़कें और 110 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.2, सुंदरनगर 1.6, भुंतर 0.1, कल्पा -5.0, धर्मशाला 5.2, ऊना 3.2, नाहन 6.1, पालमपुर 2.5, सोलन 0.7, मनाली -1.9, कांगड़ा 4.2, मंडी 2.1, बिलासपुर 3.5, चंबा 2.6, डलहौजी 2.0, जुब्बड़हट्टी 4.4, कुफरी -1.2, कुकुमसेरी -14.8, नारकंडा -3.7, भरमौर -2.5, रिकांगपिओ -1.5, सेऊबाग -1.0, धौलाकुआं 4.8, बरठीं 1.9, समदो -8.9, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 0.0 और देहरागोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed