{"_id":"62e389dd7806ff109e2e06bb","slug":"himachal-weather-update-38-road-blocked-24-power-transformer-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: 38 सड़कें अवरुद्ध, 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, कुल्लू के लोट गांव में भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: 38 सड़कें अवरुद्ध, 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, कुल्लू के लोट गांव में भूस्खलन का खतरा
Fri, 29 Jul 2022 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:24 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और नालों के नजदीक नहीं जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
कुल्लू और चंबा में भूस्खलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 38 सड़कें अवरुद्ध, 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 4 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और नालों के नजदीक नहीं जाने की अपील की गई है। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत फनौटी के गांव लोट में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। गांव के पास बनी एक गोशाला भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
खतरे को देखते हुए गोशाला से मवेशियों को निकाल दिया था। ऐसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला के पास दो विशाल बान के पेड़ गिरने से साथ लगता एक सेब का बगीचों व लोक निर्माण विभाग की सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। लोट गांव के मेहर चंद और ढेव राम के घरों को भूस्खलन का खतरा हो गया है। खासकर भूस्खलन का मलबा मेहर चंद के घर के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे उनको वीरवार की रात गांव में दूसरों के घर में बितानी पड़ी। उन्हें बरसात के मौसम में अपने नए घर में रहना जोखिम भरा हो गया है। घर के पास भूस्खलन होने से घर के साथ शौचालय में दरारें आ गई हैं। बारिश होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित परिवार मेहर चंद, ढेव राम तथा अशोक ने कहा कि भूस्खलन के कारण गांववासी वीरवार रात को सो नहीं पाए। ढेव राम का सेब का बगीचा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
इसमें सेब की करीब 50 पेटियों को नुकसान हुआ है। पीड़ित लोगों ने सरकार व प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को घटना स्थल का जायजा लिया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम आनी से मांगी गई हैं। बरसात से हुए नुकसान को लेकर पीड़ित परिवारों की नियमावली के तहत मदद दी जाएगी।
चंबा जिले में सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कैला के पास भारी भूस्खलन हुआ है। करीब 20 दिन पहले भी डंगा गिरने से सड़क मार्ग बंद रहा। अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि विभागीय मशीनरीमार्ग सड़क बहाल करने में जुटी हुई है।
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
धर्मशाला 60.2 मिमी
पालमपुर 58.2 मिमी
कांगड़ा 45.7 मिमी
डलहौजी 27 मिमी
चंबा 25 मिमी
पांवटा साहिब 23 मिमी
शिमला 22.6 मिमी