फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Monsoon weakened in Himachal, rain expected to continue till October 1

हिमाचल: प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, जानें 30 अक्तूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Mon, 27 Sep 2021 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 07:28 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में एक अक्तूबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है। वहीं उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather today: Monsoon weakened in Himachal, rain expected to continue till October 1
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में एक अक्तूबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है। वहीं,उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में हिमाचल से मानसून की विदाई होने के आसार हैं। इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 11 फीसदी कम बादल बरसे। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36, सुंदरनगर 32.5, भुंतर 32.4, बिलासपुर 32, नाहन 31.6, कांगड़ा 31.3, सोलन 31, चंबा 30.9, धर्मशाला 26.2, शिमला 24.7, केलांग 24.5, कल्पा 22.5 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे-205 को शुक्रवार तक खोलने की तैयारी
उधर, राजधानी शिमला के घंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के भूस्खलन से बंद पड़े हिस्से को शुक्रवार तक खोल दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के मेकैनिकल विंग ने वैली ब्रिज के निर्माण कार्य के रविवार को पांच फीट ऊंचा कंक्रीट डालकर बेसमेंट का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार शाम तक कंक्रीट डालने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद एनएच पर 180 फुट लंबा और 4.25 मीटर चौड़ा बैली ब्रिज लगाया जाएगा। इसका काम रात दिन चलेगा। बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही वन-वे रहेगी। जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के आदेश पर लोनिवि ने युद्धस्तर पर बैली ब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया है। रविवार को भी मंत्री महेंद्र ने पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: World Tourism Day: जानिए हिमाचल के इन 10 खूबसूरत पर्यटन स्थलों को, जहां घूमकर नहीं भरेगा आपका मन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द की लोक निर्माण विभाग को एनएच पर बैली ब्रिज निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर, जिला मंडी के धर्मपुर से बैली ब्रिज निर्माण सामग्री देर शाम तक घंडल पहुंच गई है। लोनिवि के मुताबिक मंगलवार से वैली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। शुक्रवार तक बैली ब्रिज को तैयार कर वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे पहले मंत्री महेंद्र सिंह सुबह ग्यारह बजे घंडल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री करीब दो बजे तक मौके पर डटे रहे। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षक अभियंता मान सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 13 सितंबर को घंडल के पास एनएच-205 का डंगा ढह गया था। तब से लेकर इस सड़क से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। बैली ब्रिज बनने से निचले हिमाचल के आठ जिलों को जोड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed