फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather today: Manali-Leh road closed for seven and a half hours due to landslide, rain in Dharamsala

भूस्खलन से साढ़े सात घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, धर्मशाला में झमाझम बारिश

Fri, 02 Jul 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 09:06 PM IST
सार

चेतावनी के बीच शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर में बारिश हुई जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Manali-Leh road closed for seven and a half hours due to landslide, rain in Dharamsala
साढ़े सात घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से 45 किमी दूर जिंगजिंगबार में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग साढे़ सात घंटे अवरुद्ध रहा। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुटा रहा। दोपहर बाद तीन सड़क बहाल की गई।   बीआरओ ने लाहौल-स्पीति पुलिस को सुबह ही लेह मार्ग बंद होने की सूचना दे दी थी। ऐसे में मनाली से लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में ही रोक लिया था। लेह व सरचू से आ रहे वाहनों को भी जिंगजिंगबार के पास रोका गया। पिछले कुछ दिनों से मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।

विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही पटसेउ सहित आधा दर्जन नालों में पानी बढ़ गया है। वीरवार को पटसेउ नाले में बाढ़ आने से मार्ग बंद रहा, जबकि शुक्रवार को जिंगजिंगबार में भूस्खलन होने से मार्ग साढे़ सात घंटे बंद रहा। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि जिंगजिंगबार के पास भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे मार्ग बंद रहा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सफर पर निकलते समय वाहनों में खाने-पीने का सामान साथ रखें।  बरसात को देखते हुए समस्त जानकारी लेने के बाद ही सफर पर निकलें। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया है। 
विज्ञापन



धर्मशाला में बारिश, प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 40 डिग्री पारा
चेतावनी के बीच शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर में बारिश हुई जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। आठ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। छह जुलाई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.5, हमीरपुर में 36.2, कांगड़ा में 35.6, सुंदरनगर में 34.8, सोलन में 34.5, चंबा में 34.3, नाहन में 34.2, भुंतर में 34.0, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 27.5, कल्पा में 23.4, डलहौजी में 22.9 और 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, वीरवार रात को ऊना-बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 25.2, नाहन में 24.3, कांगड़ा में 21.5, धर्मशाला में 20.2, सोलन में 19.0, शिमला में 18.9, कल्पा में 11.2 और केलांग में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed