भूस्खलन से साढ़े सात घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग, धर्मशाला में झमाझम बारिश
चेतावनी के बीच शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर में बारिश हुई जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से 45 किमी दूर जिंगजिंगबार में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग साढे़ सात घंटे अवरुद्ध रहा। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुटा रहा। दोपहर बाद तीन सड़क बहाल की गई। बीआरओ ने लाहौल-स्पीति पुलिस को सुबह ही लेह मार्ग बंद होने की सूचना दे दी थी। ऐसे में मनाली से लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में ही रोक लिया था। लेह व सरचू से आ रहे वाहनों को भी जिंगजिंगबार के पास रोका गया। पिछले कुछ दिनों से मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।
गर्मी बढ़ते ही पटसेउ सहित आधा दर्जन नालों में पानी बढ़ गया है। वीरवार को पटसेउ नाले में बाढ़ आने से मार्ग बंद रहा, जबकि शुक्रवार को जिंगजिंगबार में भूस्खलन होने से मार्ग साढे़ सात घंटे बंद रहा। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि जिंगजिंगबार के पास भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे मार्ग बंद रहा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सफर पर निकलते समय वाहनों में खाने-पीने का सामान साथ रखें। बरसात को देखते हुए समस्त जानकारी लेने के बाद ही सफर पर निकलें। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया है।
धर्मशाला में बारिश, प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 40 डिग्री पारा
चेतावनी के बीच शुक्रवार को धर्मशाला और पालमपुर में बारिश हुई जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। आठ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। छह जुलाई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.5, हमीरपुर में 36.2, कांगड़ा में 35.6, सुंदरनगर में 34.8, सोलन में 34.5, चंबा में 34.3, नाहन में 34.2, भुंतर में 34.0, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 27.5, कल्पा में 23.4, डलहौजी में 22.9 और 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, वीरवार रात को ऊना-बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 25.2, नाहन में 24.3, कांगड़ा में 21.5, धर्मशाला में 20.2, सोलन में 19.0, शिमला में 18.9, कल्पा में 11.2 और केलांग में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।