{"_id":"611561598ebc3efccc1096d9","slug":"himachal-weather-today-heavy-rainfall-alert-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 18 अगस्त तक मौसम खराब, शनिवार को 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 18 अगस्त तक मौसम खराब, शनिवार को 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Thu, 12 Aug 2021 11:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:28 PM IST
सार
धर्मशाला में 46, बैजनाथ में 34, ऊना में 18, नगरोटा सूरियां में 12, मंडी में 10, पालमपुर में 8, देहरा गोपीपुर-नाहन में 7, नारकंडा में 5 और पांवटा साहिब में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
बारिश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। शनिवार को 10 मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर में 33.5, सुंदरनगर में 32.6, कांगड़ा में 32.2, चंबा में 31.8, हमीरपुर में 31.4, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 27.8, कल्पा में 24.2, केलांग में 24.1, शिमला में 23.4 और डलहौजी में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात को धर्मशाला में 46, बैजनाथ में 34, ऊना में 18, नगरोटा सूरियां में 12, मंडी में 10, पालमपुर में 8, देहरा गोपीपुर-नाहन में 7, नारकंडा में 5 और पांवटा साहिब में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन