{"_id":"60d1ba578ebc3e8dd73ed857","slug":"himachal-weather-today-forecast-of-rainfall-and-thunderstorm-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में लगातार पांच दिन बारिश के आसार, 28 जून तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में लगातार पांच दिन बारिश के आसार, 28 जून तक खराब रहेगा मौसम
Tue, 22 Jun 2021 04:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 04:33 PM IST
सार
मैदानी भागों में 24 जून को मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बारिश शिमला(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में लगातार पांच दिन बारिश-अंधड़ चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में लगातार 28 जून तक बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। इस दौरान वउच्च पर्वतीय भागों में बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना है। मैदानी भागों में 24 जून को मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य रिकॉर्ड हुआ। ऊना में न्यूनतम तापमान 24.7, कांगड़ा 21.6, सुंदरनगर 20.1, भुंतर 20.8, बिलासपुर 23.0, सोलन 18.6, चंबा 18.3, हमीरपुर 23.4, नाहन 24.2, धर्मशाला 18.4, शिमला 16.1, कल्पा 12.1, केलांग 7.4 और डलहौजी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.4, कांगड़ा 34.7, सुंदरनगर 34.8, भुंतर 33.8, बिलासपुर3 6.5, सोलन 32.0, चंबा 33.8, हमीरपुर में 35.2, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 30.2, शिमला में 24.8, कल्पा में 23.1, केलांग में 19.0 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
लारजी परियोजना में 27, 28 जून को खोले जाएंगे गेट
लारजी परियोजना (126 मेगावाट) दो दिन फ्लशिंग कार्य के चलते बंद रहेगी। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि प्री मानसून के चलते रेजरवायर में जमा सिल्ट को हटाने के लिए सभी गेट 27 और 28 जून को खोले जाएंगे। लिहाजा इस बारे प्रशासन को सूचित कर दिया है कि लोगों को जागरूक किया जाए। जागरूकता वाहन से भी लोगों को नदी से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।