फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: forecast of rainfall and snowfall, orange alert for 22 march

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट

Sat, 20 Mar 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 06:48 PM IST
सार

  • हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम
  • रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार
  • प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Himachal Weather Today: forecast of rainfall and snowfall, orange alert for 22 march
हिमाचल में बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 22 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मार्च को मौसम साफ और धूप खिलने की संभावना है।  शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, कांगड़ा में 30.9, सुंदरनगर में 30.5, भुंतर में 29.2, नाहन में 29.0, चंबा में 28.7, धर्मशाला में 22.6, शिमला में 21.1, कल्पा में 18.0, डलहौजी में 16.2 और केलांग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा में 2.6, मनाली में 5.8, मंडी में 9.0, कुफरी में 9.1, चंबा में 9.6, ऊना में 11.2, डलहौजी में 11.4, शिमला में 11.6, धर्मशाला में 12.0 और नाहन में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed