फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather today: Dharamshala receives heavy rain, know forecast.

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, चार अक्तूबर से अंधड़ के साथ बारिश के आसार; जानें पूरी अपडेट

Tue, 30 Sep 2025 02:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 02:12 PM IST
सार

 धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर माैसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather today:  Dharamshala receives heavy rain, know forecast.
धर्मशाला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली। कांगड़ा और मंडी के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। शिमला में बादल छाए रहे। प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। चार अक्तूबर को अंधड़ के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। चार और पांच अक्तूबर को राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के बारिश होगी। मौसम केंद्र शिमला ने या पूर्वानुमान जारी किया है। इससे आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मानसून के विदा होने के बाद राज्य में मौसम ने अपने तेवर बदल दिए हैं। कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ गया है। हालांकि, चार और पांच अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ नए इस दौरान तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट लाएगा। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ होने से राज्य में आपदा से तहस-नहस हुईं सड़कों की बहाली का कार्य भी गति पकड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
शिमला 25.2
सुंदरनगर 32.0
भुंतर 32.0
कल्पा 24.0
धर्मशाला 29.0
ऊना 35.2
नाहन 29.5
सोलन 30.2
मंडी 30.6
बिलासपुर 33.9
हमीरपुर 30.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed