फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: There is a possibility of light rain and snowfall at some places in five districts for two d

Himachal Weather: पांच जिलों के कुछ स्थानों पर दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में चढ़ेगा तापमान

Wed, 02 Apr 2025 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

पांच जिलों के कुछ स्थानों पर दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  उधर, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: There is a possibility of light rain and snowfall at some places in five districts for two d
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कुछ स्थानों पर दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 और 8 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 2 से 8 अप्रैल तक सप्ताह के शेष दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

सताएगी गर्मी, ज्यादा चलेगी लू
प्रदेश में इस साल गर्मी ज्यादा सताएगी। प्रदेश में लू वाले दिन 10 से 20 फीसदी अधिक रहने की आशंका है। अप्रैल से जून तक हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। साल 2024 के मुकाबले इस साल लोगों को गर्मी के सीजन में लू के थपेड़े अधिक झेलने पड़ेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ निचले पहाड़ी, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हीट वेव (लू) वाले दिनों की संख्या 10 से 20 फीसदी अधिक होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अप्रैल में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर में सामान्य, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 7.6, कल्पा 4.0, धर्मशाला 11.5, ऊना 7.9, नाहन 17.7, केलांग 0.50, पालमपुर 9.5, सोलन 7.5, मनाली 8.1, कांगड़ा 10.8, मंडी 11.1, बिलासपुर 12.5, चंबा 9.9, बिलासपुर 11.1, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 2.8, सेऊबाग 7.5, बरठीं 7.1, कसाैली 12.8, सराहन 10.0 व देहरा गोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस उर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 33.8
धौलाकुआं 33.0
सुंदरनगर 31.2
कांगड़ा 30.7
बरठीं 30.9
भुंतर 29.6
मंडी 30.2
नाहन 29.4
सोलन 29.5
चंबा 27.5
धर्मशाला 27.0
मनाली 22.9
शिमला 22.8
कल्पा 17.1
केलांग 11.1
कसाैली 25.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed