{"_id":"643d686d2384de79f6057e73","slug":"himachal-weather-temperature-crosses-41-degree-in-una-orange-alert-for-two-days-of-heavy-rain-hail-in-himach-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री के पार, हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री के पार, हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Mon, 17 Apr 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:11 PM IST
सार
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
ऊना में गर्मी से छूटने लगे पसीने।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 20 और 21 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। पारा चढ़ने से ऊना सहित कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिला के कई क्षेत्रों में पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को प्रदेश के 12 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 41.0
धौलाकुआं 38.4
बिलासपुर 37.0
हमीरपुर 36.8
मंडी 36.0
कांगड़ा 35.5
सुंदरनगर 35.2
चंबा 35.0
नाहन 34.8
भुंतर 33.5
सोलन 32.6
धर्मशाला 31.2
शिमला 25.9