फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: state shivers in the cold, with night temperatures in the minus at nine locations, cold wave

Himachal Weather: ठंड से कांपा हिमाचल, नाै स्थानों पर रात का पारा माइनस में, राज्य में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

Wed, 07 Jan 2026 11:13 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 11:13 AM IST
सार

प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य में नाै स्थानों पर रात का पारा माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: state shivers in the cold, with night temperatures in the minus at nine locations, cold wave
शिमला में जम गया पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य में नाै स्थानों पर रात का पारा माइनस में दर्ज किया गया है। जबकि दो जगह शून्य में दर्ज किया गया। पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। बीते दिन रोहतांग, सोलंगनाला और पांगी में हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर और बढ़ गई है। वहीं बिलासपुर में घना, पांवटा साहिब मध्यम व ऊना में हल्का कोहरा छाया रहा। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.5, सुंदरनगर 0.7, भुंतर 0.5, कल्पा -5.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 5.8, नाहन 5.0, पालमपुर 2.0, सोलन -1.1, मनाली -1.4, कांगड़ा 2.5 , मंडी 2.1, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 2.8, जुब्बड़हट्टी 3.6, कुफरी -1.3, कुकुमसेरी -9.2, नारकंडा -2.9, रिकांगपिओ -2.0, सेऊबाग -0.5, बरठीं 0.9, पांवटा 9.0, सराहन 4.1, देहरागोपीपुर 7.0, ताबो -9.4, नेरी 4.2 व बजाैरा में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 11 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर 7 व 8 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट है। उधर, रावी नदी का जलस्तर घटने से होली में दो विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बंद हो गया है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन

ताबो में अधिकतम तापमान भी माइनस में
जनजातीय क्षेत्र ताबो में मंगलवार को अधिकतम तापमान भी माइनस में दर्ज हुआ। ताबो में पारा माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकुमसेरी में अधिकतम पारा 2.8, कुफरी में 4.7, नारकंडा में 5.3, कल्पा में 6.4, मनाली में 9.8, शिमला में 12.4, धर्मशाला में 17.1, ऊना में 17.0, नाहन में 16.7, सोलन में 18.5, कांगड़ा में 19.7, हमीरपुर में 18.6 और मंडी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed