फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Snowstorms Gusty Winds and Rain Hailstorm Damages Apple Crop Check Today Weather Forecast

Himachal Weather: बर्फीला तूफान और अंधड़-बारिश, ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान, जानें आज का मौसम

Sat, 23 May 2026 02:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 May 2026 02:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच शुक्रवार को रोहतांग, किन्नौर कैलाश और पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की बौछारें से गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowstorms Gusty Winds and Rain Hailstorm Damages Apple Crop Check Today Weather Forecast
बर्फीला तूफान और अंधड़-बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच शुक्रवार को रोहतांग, किन्नौर कैलाश और पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की बौछारें से गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। रोहतांग टॉप में बर्फीला तूफान भी चला। शिमला के जुब्बल, कुल्लू जिले के रायसन और चंबा में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। उधर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में हुई बारिश से गर्म हवाओं से राहत मिली है।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह से ही ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी रोहतांग दर्रा की ओर रवाना हुए। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कर मौसम का भरपूर आनंद लिया। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिंकुला दर्रा, बारालाचा और कुंजम दर्रा में भी फाहे गिरे। रोहतांग में आठ से 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। चंबा के भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों पर 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वीरवार रात को जोत में 9.0, कुकुमसेरी में 6.8, केलांग में 5.0, धर्मशाला में 2.1, चंबा में 2.0, भुंतर में 1.6 और ऊना में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


आज और कल भी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 मई को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 26 मई से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा में 27, बिलासपुर में 24, कांगड़ा में 23 डिग्री पहुंचा रात का पारा
वीरवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 24.0, कांगड़ा में 23.2, देहरा गोपीपुर में 23.0 और नेरी में 21.0 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 20.5, सुंदरनगर में 20.8, भुंतर में 17.4, कल्पा में 12.8, ऊना में 20.2, नाहन में 21.9, केलांग में 7.7, पालमपुर में 17.5, सोलन में 19.0, मनाली में 16.0, मंडी में 21.9, चंबा में 18.9, डलहाैजी में 12.9, जुब्बड़हट्टी में 22.8, कुफरी में 15.2, कुकुमसेरी में 5.7, बरठीं में 20.0, सराहन में 13.7 और ताबो में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.0
नाहन 36.7
धर्मशाला 35.0
कांगड़ा 33.3
बरठीं 32.7
नेरी 32.7
मंडी 31.0
सोलन 30.0
चंबा 29.8
शिमला 25.0
मनाली 18.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed