फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Atal Tunnel Rohtang

Himachal Weather: अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी के कारण अटल टनल होकर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Atal Tunnel Rohtang
अटल टनल रोहतांग में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक ताजा बर्फबारी हुई है। इसके कारण अटल टनल होकर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी है। सड़क पर ब्लैक आइस जमने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 15 फरवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 16 से 18 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले के अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। उधर, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 6.7, भुंतर 3.3, कल्पा -3.0, धर्मशाला 5.2, नाहन 7.3, केलांग -7.1, पालमपुर 6.5, सोलन 5.0, मनाली 3.1, कांगड़ा 7.5, मंडी 6.6, बिलासपुर 6.1, चंबा 6.3, डलहाैजी 3.6, कुकुमसेरी -6.8, भरमाैर 1.6, सेऊबाग 4.0, धाैलाकुआं 8.3, बरठीं 5.4, सराहन 2.7, देहरा गोपीपुर 8.0 व ताबो में -8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विंटर सीजन में सामान्य से 76 फीसदी कम बारिश
 प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 12 फरवरी तक सामान्य से 76 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 122.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.6 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 91, चंबा 72, हमीरपुर 89, कांगड़ा 86, किन्नाैर 90, कुल्लू 59, लाहाैल-स्पीति 70, मंडी 70, शिमला 79, सिरमाैर 86, सोलन 86 व ऊना में 89 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश से प्रदेश के कई भागों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed