फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: snowfall on Chanshal Pass and the upper inhabited areas of Kinnaur; know imd forecast

हिमाचल माैसम: किन्नाैर के ऊपरी रिहायशी क्षेत्रों सहित चांशल दर्रा ने ओढ़ी बर्फ की चादर, इतने दिन बरसेंगे बादल

Thu, 29 Oct 2026 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि अन्य कई भागों में बारिश हुई है। बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: snowfall on Chanshal Pass and the upper inhabited areas of Kinnaur; know imd forecast
किन्नाैर के छितकुल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हिमाचल प्रदेश में भी दिखा। प्रदेश में माैसम ने फिर करवट बदली है। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि अन्य कई भागों में बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव के चलते  किन्नाैर के ऊपरी रिहायशी क्षेत्रों, रोहड़ू के चांशल दर्रा, रामपुर के काशापाट और पंद्रहबीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं रामपुर और कुल्लू जिले के आउंटर सिराज में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। ऊपरी शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शिमला में हल्की बारिश ही हुई। बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। किन्नौर के छितकुल, पुनो चारंग, लिप्पा और आसरंग में बर्फबारी हुई। छितकुल में एक से डेढ़ इंच बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Trending Videos

प्रदेश में एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम?
किन्नाैर जिले के ऊपरी रिहायशी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली हैं। वहीं चांशल दर्रा व रामपुर की ऊंची चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3 व 4 नवंबर को माैसम साफ रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसी तरह  कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।  इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 से 12 नवंबर तक का विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी
विभाग ने विस्तारित अवधि माैसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके तहत 6 से 12 नवंबर तक के दूसरे सप्ताह के कुछ दिनों में राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 10.9, भुंतर 9.4, कल्पा 5.4, धर्मशाला 15.2, ऊना 11.0, नाहन 14.6, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 9.9, कांगड़ा 12.6, मंडी 12.0, बिलासपुर 12.5, कुफरी 7.7, कुकुमसेरी -1.2, सेऊबाग 11.0, बरठीं 10.9, सराहन 16.8, ताबो 0.2 व बजाैरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति और किन्नौर में फंसा सेब
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लाहौल-स्पीति के स्पीति और किन्नौर के पूह से ऊपर के इलाकों सहित चांगो में सेब की फसल फंस गई है। निचले क्षेत्रों में सेब तुड़ान पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed