फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Road connectivity of Kullu-Manali and Lahaul has been cut for 60 hours, 40 houses in danger

Himachal Weather: 60 घंटे से कुल्लू-मनाली और लाहौल का कटा है सड़क संपर्क, मंडी में 40 और घरों को खतरा

Fri, 25 Aug 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 07:31 PM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन तबाही का दौर और दुश्वारियां थम नहीं रहीं। शुक्रवार को 60 घंटे बाद भी कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी का सड़क संपर्क कटा रहा। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Road connectivity of Kullu-Manali and Lahaul has been cut for 60 hours, 40 houses in danger
हिमाचल में बारिश से तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन तबाही का दौर और दुश्वारियां थम नहीं रहीं। शुक्रवार को 60 घंटे बाद भी कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी का सड़क संपर्क कटा रहा। कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे के अलावा सभी वैकल्पिक मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहे। बद्दी को पिंजौर से जोड़ने वाला पुल पूरा ध्वस्त हो गया। 100 किमी का अतिरिक्त सफर कर रूपनगर से ट्रक और अन्य मालवाहक बीबीएन आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सेंसीवाला में महिला कार समेत खड्ड में बही
सोलन के बद्दी की सेंसीवाला में महिला कार समेत खड्ड में बह गई। महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। महिला धार्मिक कार्यक्रम से रात करीब 12:15 बजे अपने पति और पोती के साथ लौट रही थी। हालांकि पति और पोती बच गए। उधर, मंडी की ऊहल खड्ड में 15 अगस्त को बही रोपा निवासी महिला का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एनएच बंद होने से सेब, सब्जियों से लदे वाहन फंसे
कुल्लू-मंडी एनएच बंद होने से सेब, सब्जियों से लदे वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं। गाड़ियों से सेब और सब्जियां निकालकर सड़कों पर रख दी हैं, ताकि खराब न हों। कुल्लू की मंडियों में भी चार दिन से सेब डंप है। कई लोगों ने तोड़ा हुआ सेब अपने घरों में रखा है। उधर, कुल्लू शहर में पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक भी आधा ही बचा है। स्कूटी, दोपहिया वाहन वालों को दो और कार के लिए मात्र पांच लीटर पेट्रोल ही दिया जा रहा है। राशन और जरूरी दवाइयों का अब संकट गहराने लगा है। जल्द मार्ग बहाल नहीं हुए तो हालात बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

450 सड़कों पर अभी आवाजाही ठप

उधर, मंडी जिले में भी हालात समान्य नहीं हुए हैं। टारना में 22 से अधिक घर ढहने के बाद 40 और घरों को खतरा हो गया है। प्रशासन ने घर खाली करवा लिए हैं। सराज घाटी में खतरे में आए मकानों से लोगों को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया है। सेना के हेलिकाप्टर से शुक्रवार को भी दुर्गम इलाकों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। पंडोह डैम के आसपास फंसे करीब 200 वाहनों और लोगों को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। मलबे में दबे ताई और भतीजी के शव अभी तक नहीं मिल पाए हैं। शुक्रवार को भले ही सूबे के अधिकतर इलाकों में धूप खिली लेकिन 450 सड़कों पर अभी आवाजाही ठप है।

दिन भर खिली धूप, अगले चार दिन भी राहत के आसार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट है, लेकिन आगामी चार दिनों तक अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। 30 अगस्त तक मौसम सामान्य बना रहेगा और धूप खिलने के आसार हैं।

मणिमहेश यात्रा पर गए बुजुर्ग की मौत

उधर, मणिमहेश यात्रा पर आए गुजरात के 60 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। यात्रा से घोड़े पर लौट रहे व्यक्ति की दुनाली मेंतबीयत खराब हो गई। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र ओंकार गांव आदित्य सोसाइटी भोपाल रोड भरूच गुजरात के रूप में हुई है। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

इस मानसून सीजन में अब तक 372 लोगों की जान गई

इस मानसून सीजन में 24 जून से 25 अगस्त तक 372 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 126 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2400 घर ढह हो गए हैं। 10338 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 303 दुकानों व 5133 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8468.25 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 156 और अचानक बाढ़ की 66 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed