फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report Year hottest day in una 38.5 degree celsius

साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, ऊना @38.5 डिग्री सेल्सियस

Wed, 25 Apr 2018 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 25 Apr 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report Year hottest day in una 38.5 degree celsius

प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 27 और 28 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 25 से 30 अप्रैल तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


27 और 28 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 27 और 28 अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने की संभावना है। 29 और 30 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ मंगलवार

Himachal weather report Year hottest day in una 38.5 degree celsius

ऊना में इस साल के सीजन का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38.5 और शिमला में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.6, हमीरपुर में 34.5, कांगड़ा में 33.8, चंबा में 31.5, सुंदरनगर में 33.7, भुंतर में 31.0, कल्पा में 21.6, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 31.7, केलांग में 17.9, सोलन में 29.6 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नाहन में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग में 1.4, कल्पा में 5.2, मनाली में 7.0, शिमला में 12.7, कांगड़ा में 14.8, बिलासपुर में 14.9, हमीरपुर में 15.1, डलहौजी में 14.1 और धर्मशाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed