{"_id":"5edfa4b5730e5b2227390b80","slug":"himachal-weather-report-warning-of-rain-and-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी
Tue, 09 Jun 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और गुरुवार तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 14 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, बिलासपुर में 37.0, हमीरपुर में 36.8, सुंदरनगर में 34.7, कांगड़ा में 33.5, भुंतर में 33.4, चंबा में 32.2, नाहन में 32.0, सोलन में 31.0, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 25.0, कल्पा में 24.6, केलांग में 22.5 और डलहौजी में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 9.2, कल्पा में 9.3, शिमला में 15.1, नाहन में 22.6 और ऊना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन