फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report una recorded maximum temperature 30 degree celsius

मौसम खुलते ही मैदानों के साथ-साथ पहाड़ों में बढ़ने लगी गर्मी, ऊना में पारा 30 डिग्री

Wed, 27 Mar 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report una recorded maximum temperature 30 degree celsius
शिमला के रिज मैदान पर चहलकदमी करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलते ही मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी तपना शुरू हो गए हैं। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो शिमला में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ गया है। बीते तीन दिनों के भीतर प्रदेश में अधिकतम पारा सात डिग्री तक बढ़ गया है। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दिन के साथ रात के समय भी अब गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मंगलवार रात को न्यूनतम पारे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शिमला में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।

विज्ञापन

Himachal weather report una recorded maximum temperature 30 degree celsius

इसके अलावा हमीरपुर में 12.5, बिलासपुर में 12.0, ऊना में 11.7, कांगड़ा में 11.6, नाहन में 11.5, धर्मशाला में 10.2, चंबा में 9.7, डलहौजी में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस 1.2 डिग्री पहुंच गया है। उधर सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 20.0 डिग्री पहुंच गया है।

बुधवार को नाहन में अधिकतम तापमान 25.4, सुंदरनगर में 27.6, बिलासपुर में 27.9, हमीरपुर में 27.7, कांगड़ा में 28.3, भुंतर-चंबा में 25.6, सोलन में 23.5, डलहौजी में 15.2, कल्पा में 15.0 और केलांग में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 30 और 31 मार्च को बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। एक अप्रैल से दोबारा मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed