फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather Report: There will be less cold in these districts between December and February

Weather Report: दिसंबर से फरवरी के बीच हिमाचल के इन जिलों में कम पड़ेगी ठंड, जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान

Wed, 04 Dec 2024 01:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Himachal weather Report: There will be less cold in these districts between December and February
दिसंबर से फरवरी के बीच कम पड़ेगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस बार कम ठंड पड़ेगी। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक अधिक हल्की सर्दी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। 65 से 75 फीसदी संभावना है कि शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों सहित दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में भी सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहेगा। शेष क्षेत्रों के लिए संभावना 55 से 65 फीसदी तक जताई गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: निगमों-बोर्डों में ताजपोशी की तैयारी, ओहदों के तलबगार कर रहे परिक्रमा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
सर्दियों के मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान का अनुभव होगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से उच्च संभावना के साथ सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। दिसंबर में सर्दियों का मौसम अपेक्षाकृत हल्का रहने की उम्मीद है। संभावना है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 की अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर वाले दिनों की संख्या में 10 से 20 फीसदी की कमी आएगी। 
 

 शिमला सहित इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 से 7 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। 8 और 09 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 10 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और चंबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 3.8, भुंतर 1.0, कल्पा -0.6, धर्मशाला 8.7, ऊना 5.2, नाहन 13.3, पालमपुर 5.0, सोलन 5.2, मनाली 1.9, कांगड़ा 5.2, मंडी 5.4, बिलासपुर 5.6, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुकुमसेरी -6.3, भरमाैर 4.0, सेऊबाग 1.5, धाैलाकुआं 7.4, बरठीं 3.5, समदो -3.5, सराहन 6.6, देहरा गोपीपुर 8.0 व ताबो में -6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 27.7
बिलाासपुर 25.8
सोलन 25.0
कांगड़ा 24.0
नाहन 23.9
धर्मशाला 23.0
मंडी 21.9
शिमला 17.4
मनाली 14.5
कल्पा 13.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed