{"_id":"5d88b8d58ebc3e93ac720b68","slug":"himachal-weather-report-temperature-decline-by-three-degree-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सुबह-शाम के समय बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सुबह-शाम के समय बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान गिरा
Mon, 23 Sep 2019 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। रविवार रात को कई शहरों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। 29 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस महीने के अंत तक हिमाचल से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, भुंतर 32.0, बिलासपुर 31.0, सुंदरनगर 30.8, हमीरपुर 30.4, कांगड़ा 30.0, चंबा 28.9, सोलन 28.2, नाहन 28.0, धर्मशाला 24.8, केलांग 24.3, शिमला 23.4, कल्पा 22.3 और डलहौजी में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, रविवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 6.9, कल्पा 8.4, कुफरी 9.6, मनाली 10.2, शिमला 12.7 और डलहौजी में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन