फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain hailstorm alert for next two days in state

फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बारिश-अंधड़ की चेतावनी

Sun, 09 Jun 2019 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain hailstorm alert for next two days in state
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सोमवार से लोगों को गरमी से निजात मिल सकती है। सोमवार को मौसम फिर करवट लेगा और उच्च पर्वतीय, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


हिमाचल में मौसम 13 जून तक खराब रहेगा। बीते सप्ताह से हिमाचल में गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए हैं। हिमाचल पहुंच रहे पर्यटकों को भी जलती-चुभती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उधर, ऊना और बिलासपुर जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है। रविवार को ऊना का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्यियस और बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। 14 जून को मौसम साफ रहेगा और 15 से फिर कुछेक क्षेत्रों में बारिश होगी।

कहां कितना पारा 
शिमला         29.2 
सुंदरनगर      39.2
भुंतर          37.2
कल्पा      22.7
नाहन     37.1
केलांग     21.3
सोलन      36.2
कांगड़ा     39.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed