फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain chances from 27th june

इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, पहले हफ्ते पहुंचेगा मानसून

Sun, 24 Jun 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jun 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain chances from 27th june

प्रदेश में 27 जून से दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से 30 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 और 26 जून को भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हिमाचल में जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

himachal weather report rain chances from 27th june

शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। शहर में बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ-साथ हल्के बादल छाए रहे। मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई।

इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को नाहन में अधिकतम तापमान 34.3, ऊना-भुंतर में 34.0, बिलासपुर में 32.3, चंबा में 32.7, सुंदरनगर में 32.6, कांगड़ा में 32.0, धर्मशाला में 31.2, हमीरपुर-सोलन में 30.5, शिमला में 24.9 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed