फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report fresh rain and snowfall on peaks in manali rohtang

मनाली की पहाड़ियों पर हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश से हिमाचल में तापमान गिरा

Fri, 24 May 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report fresh rain and snowfall on peaks in manali rohtang
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों रोहतांग, लाहौल और किन्नौर की चोटियों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 मई तक प्रदेश में मौसम खराबरहने के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा खराब मौसम की वजह से सैलानियों के लिए नहीं खुल पाया है। हालांकि दर्रा को बहाल हुए एक हफ्ते का समय होने वाला है।
विज्ञापन


लेकिन पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है। देशभर के सैलानी अभी भी रोहतांग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से रोहतांग के अलावा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा में हल्की बर्फबारी होने से पहाड़ियां सफेद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर जिला और रामपुर खंड की 15/20 वैली में ऊंचाई वाली चोटियों में शुक्रवार सुबह ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे।

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, निचार और पूह के अधिकांश ऊंचाई वाली पहाड़ियों में दिनभर हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। दिन के समय मौसम साफ रहा हालांकि बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित जिला के अन्य क्षेत्रों में भी शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। 

बारिश मक्की की फसल की बिजाई के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। बारिश के चलते खेतों में नमी आ गई है, जो कि मक्की की बिजाई के लिए लाभदायक है। यह बारिश बेलवाली सब्जियों के लिए भी संजीवनी मानी जा रही है।


शुक्रवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 2.0 और कांगड़ा में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed