फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report chances of snowfall and rain from 1st january

हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 31 Dec 2018 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report chances of snowfall and rain from 1st january

नए साल का बर्फबारी से होगा इस्तकबाल। मौसम विभाग का अनुमान सटीक बैठा और राज्य के पर्यटक स्थलों में सोमवार को बर्फबारी होती है तो लाखों सैलानियों के नए साल का जश्न में और गरमाहट बढ़ जाएगी। पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग माइनस 06.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान ऊना का 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन


वहीं कुल्लू और लाहौल स्पिति जिले में प्रशासन ने चार दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान लगाया है कि हिमाचल में कल से एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। सात जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा जबकि शिमला में धूप खिली रही। इस साल पर्यटक व्हाइट क्रिसमस के आनंद से वंचित रह गए और अब नए साल पर बर्फबारी के आसार बनने सैलानियों की भीड़ प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों खासकर शिमला, कुफरी, कुल्लू, मनाली के अधिकांश होटल पैक हैं।

विज्ञापन

himachal weather report chances of snowfall and rain from 1st january

सुबह और शाम के समय तापमान काफी नीचे चल रहा है और  इससे कई क्षेत्रों में बराबर ठंड बनी हुई है। राज्य के प्रमुख स्थानों का रविवार को न्यूनतम तापमान शिमला 5.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 0.0, भूंतर -0.2, कल्पा -1.6, धर्मशाला 2.8, ऊना 1.2, नाहन 3.9, पालमपुर 3.0, सोलन 0.0, मनाली -1.2. कांगड़ा 3.7, मंडी 0.1, बिलासपुर 2.3,

हमीरपुर 2.6,  चंबा 2.2, डलहौजी 5.7 और कुफरी 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 22.2, सुंदरनगर में 19.6, कांगड़ा में 19.9, सोलन 18.0, भुंतर 16.3, हमीरपुर में 18.6, बिलासपुर में 17.4, चंबा में 18.6, नाहन में 14.8, शिमला में 14.4, धर्मशाला में 13.8, डलहौजी में 9.0 और केलांग में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed