फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, rainfall in shimla, monsoon may depart from the state next week

Himachal Weather: शिमला में बरसे बादल, प्रदेश से अगले सप्ताह विदा हो सकता है मानसून

Mon, 19 Sep 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

प्रदेश से अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। एक जून से 19 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से दस फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस सप्ताह प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather, rainfall in shimla, monsoon may depart from the state next week
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। एक जून से 19 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से दस फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस सप्ताह प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर में बादल बरसे। शिमला में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, प्रदेश के मौसम में अब बदलाव आना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान 8.2 और कल्पा में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन



राजधानी में भारी बारिश से सांगटी में कार पर गिरा पेड़ 
 राजधानी में सोमवार दोपहर के समय हुई बारिश से समरहिल वार्ड के सांगटी क्षेत्र में एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर ढह गया। इससे ऑल्टो कार को नुकसान पहुंचा है। रुल्दूभट्ठा वार्ड में बारिश से नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया।  पूर्व पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि नालों की सफाई न होने से इसका पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन नाले साफ नहीं किए जा रहे। अब तक अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिए हैं। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि नालों की सफाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed