फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rainfall forecast in many parts of state for a week, heavy rain, hailstorm alert

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल, तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 01 Oct 2025 02:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 02:03 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 से 4 अक्तूबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: rainfall forecast in many parts of state for a week, heavy rain, hailstorm alert
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक माैसम के खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सुजानपुर टिहरा में 37.0, पांवटा साहिब 22.0, कांगड़ा 17.6, भटियात 15.1, नगरोटा सूरियां 14.0, कोठी 13.0, निचार 9.2, जोगिंद्रनगर 9.0, पालमपुर 7.0, धर्मशाला 3.4, देहरा गोपीपुर 3.0, पंडोह 3.0, गुलेर 2.4, रोहड़ू 2.0 व जोत में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

जानिए 7 अक्तूबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 से 4 अक्तूबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 6 अक्तूबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 7 अक्तूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 19.2, कल्पा 8.2, धर्मशाला 16.8, ऊना 20.5, नाहन 19.8, पालमपुर 15.0, सोलन 18.5, मनाली 15.6, कांगड़ा 18.6, मंडी 21.1, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 21.6, कुफरी 11.8, कुकुमसेरी 8.5, नारकंडा 10.4, भरमाैर 15.3, रिकांगपिओ 12.5, बरठीं 21.0, पांवटा साहिब 22.0, ताबो 5.8 व बजाैरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मानसून में 29 वर्षों में सर्वाधिक बारिश हुई
उधर, इस मानसून(जून से सितंबर) में राज्य में सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई। मानसून में 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 1022.5 मिमी बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बुधवार को जारी 2025 की मानसून रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के मौसम में पिछले 125 वर्षों में 15वीं सबसे अधिक बारिश(1022.5 मिमी) दर्ज की गई और पिछले 29 वर्षों में यह सर्वाधिक है। हालांकि, 1901 से 2025 तक की अवधि में सबसे अधिक बारिश (1314.6 मिमी) वर्ष 1922 में दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed